Breaking News

अपनी बेटी से कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म

04 Jun, 2020 849

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
रिश्तों को शर्मसार करने की घटना लगातार सामने आती रहती हैं. कलयुग में जिसे सोचा नहीं जा सकता वैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं. तमिलनाडु के मयीलाडूतुरै से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लॉकडाउन के दौरन एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को अपने हवस का शिकार बनाया। यह मामला माइलादुत्रयी के नागपट्टिनम का है। यहां एक कलयुगी पिता अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी को लॉकडाउन के दौरान अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। लड़की के प्रेग्‍नेंट होने के बाद इस बात का खुलासा हुआ। इस मामले की शिकायत उसकी पत्नी ने पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब अचानक लड़की की तबीयत खराब हो गई। फिर वो अपनी मां के साथ अस्पताल गई। डॉक्टर ने जांच के दौरान बताया कि लड़की गर्भवती है। इसके बाद लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य खबरे