Breaking News

अपने अस्पताल में डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

04 Feb, 2020 1002

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दूसरों की ज़िंदगी बचानेवाला जब खुद अपनी जान दे दे तब उसकी गंभीरता समझी जा सकती है. गौरतलब है कि हैदराबाद के एलबी नगर थाना क्षेत्र के वैष्णवी अस्पताल में अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ कर्नाला अजय कुमार ने अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कुमार ने आत्महत्या करने से पहले एक नोट लिखा है। डॉक्टर अजय ने लिखे नोट में चार लोगों द्वारा प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है। अजय द्वारा लिखे नोट में तुर्कयमजाल निवासी और कांग्रेस पार्टी के नेता शिव कुमार, अस्पताल बिल्डिंग के ओनर करुणाकर रेड्डी, ओनर के साले कोडंगल रेड्डी और सरस्वती नगर कॉलोनी के अध्यक्ष मेघा रेड्डी के नाम शामिल हैं। डॉ अजय कुमार ने आगे लिखा है कि इन चारों द्वारा मानसिक से प्रताड़ित किया है। इनकी प्रताड़ना से तंग आकर ही आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य खबरे