Breaking News

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र ने पंखे से लटककर ख़ुदकुशी की

16 Oct, 2019 1162

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
शिक्षा जगत में विशिष्ट स्थान रखने वाले अलीगढ यूनिवर्सिटी में एक छात्र द्वारा ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है. गौरतलब है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उस समय सनसनी फैल गई, जब यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र का शव एएमयू के मुमताज हॉस्टल में मंगलवार रात करीब 8 बजे कमरे में फंदे पर लटका मिला. मृतक की पहचान पीलीभीत निवासी मोहम्मद अनस उद्दीन शम्सी के रूप में हुई है. अभी तक छात्र के आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल पाया है. वहीं इस घटना के बाद एएमयू में बवाल मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र अनस उद्दीन शम्सी मुमताज हॉस्टल के कमरा नंबर 22 में रहता था. उसके साथ तीन और छात्र रहते थे. मंगलवार को अनस कमरे में अकेला था. काफी समय तक कमरे में किसी तरह की हलचल न होने पर अन्य छात्रों ने कमरे में झांककर देखा तो वो पंखे से लटका हुआ था. बताया जा रहा है कि यह छात्र एएमयू से 2018-19 में मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्लू) कर चुका था और अब पीएचडी की तैयारी कर रहा था.

अन्य खबरे