आप विधायक पर गोली चली मारा गया कार्यकर्ता
दिल्ली में केजरीवाल की जीत ने पूरे देश को बताया कि जीत के कईसाइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं क्योंकि मंगलवार देर रात आम आदमी पार्टी के महरौली विधायक नरेश यादव के वाहन पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी. इस घटना में एक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि एक कार्यकर्ता घायल हो गया. पुलिस के अनुसार यह घटना महरौली के एक चौराहे पर हुई. अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण पश्चिम) इंजीत प्रताप सिंह ने कहा कि हमलावर किशनगढ़ की तरफ से पैदल आया और फायरिंग के बाद भाग गया. इस घटना में विधायक सुरक्षित है. एक रिपोर्ट के अनुसार आप कार्यकर्ता अशोक मान को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई. एक अन्य कार्यकर्ता हरिंदर भी इस घटना में हो गए. आप के एक कार्यकर्ता ने बताया कि जब घटना घटी यादव खुली जीप में मंदिर से घर लौट रहे थे. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया कि पार्टी के सदस्य आप के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट किया कि मंदिर से लौटते समय विधायक नरेश यादव और कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी हुई. गोली लगने से एक कार्यकर्ता का निधन हो गया, जबकि एक अन्य घायल है. यादव दूसरी बार महरौली से चुनाव जीते हैं.