Breaking News

उम्र मामले में कोंकण एक्साइज डिपार्टमेंट ने समीर वानखेड़े को भेजा नोटिस

15 Dec, 2021 714

संवाददाता/ in24 न्यूज़

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (ncb) के मुंबई हेड समीर वानखेड़े (sameer wankhede) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सदगुरु बार और रेस्टोरेंट लाइसेंस मामले में कोंकण एक्साइज डिपार्टमेंट ने समीर वानखेड़े को नोटिस भेजा है. डिपॉर्टमेंट के मुताबिक सदगुरु बार और रेस्टोरेंट का लाइसेंस लेते समय वानखेड़े ने अपने आवेदन में अपनी उम्र का उल्लेख नहीं किया था.

बता दें कि सदगुरु बार और रेस्टोरेंट समीर वानखेड़े का है जो कि नवी मुंबई (mumbai) में स्थित है, इस रेस्टोरेंट को लेकर एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक (nawab malik) पहले भी सवाल उठा चुके हैं. इस मामले में कोकण एक्ससाइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट का लाइसेंस साल 1997 में वानखेड़े को जारी किया गया था. लेकिन हालिया विवाद के चलते जब एक्साइज डिपार्ट के अधिकरियों ने वानखेड़े द्वारा पेश किये गए कागजातों की जाँच पड़ताल की तो उसमें वानखेड़े ने अपनी उम्र का जिक्र नहीं किया था. जिसके बाद कोकण एक्ससाइज डिपार्टमेंट ने समीर वानखेड़े को नोटिस भेज सात दिनों में लिखित में जवाब देने को कहा है.

राज्य आबकारी विभाग के एसपी नीलेश सांगड़े के अनुसार, एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को उनकी उम्र साबित करने वाले दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. इस मामले की सुनवाई जिलाधिकारी करेंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

अन्य खबरे