एंबुलेंस में रंगरेलियां मनाते एक युवती समेत तीन युवक गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोरोना काल में भी कुछ लोग मरीजों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। वाराणसी से एक ऐसा ही शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है। दरअसल यह पूरी घटना वाराणसी स्थित रामनगर थाना क्षेत्र की है। यहां सुजाबाद चौकी इलाके में कुछ ऐसा ही हुआ। तीन युवक और एक युवती को एंबुलेंस में रंगरलियां मनाते हुए पुलिस ने पकड़ लिया और एंबुलेंस जब्त करके चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। यह सब तब हुआ जब सुजाबाद पुलिस चौकी के पास सुनसान इलाके में बंद एंबुलेंस को लोगों ने हिलते हुए पाया, काफी समय बाद भी जब एंबुलेंस वहां से नहीं हटी, तब इलाके के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को बुलाकर छानबीन करवाई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने बंद एंबुलेंस से तीन युवक और एक युवती को बाहर निकाला। इसके बाद रामनगर थाने पर चारों को और एंबुलेंस को भी ले जाया गया। तीनों युवक और युवती के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर ऐसी हरकत करने के आरोप में रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया गया। इस मामले के सामने आने पर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हैं।