Breaking News

एक बार फिर नाबालिक बच्ची बानी हैवानियत का शिकार

20 Mar, 2017 1751
ब्यूरो रिपोर्ट / in 24 न्यूज़, मुंबई 
मुंबई हो या ठाणे इलाके लड़कियों केवल अजनबियों का शिकार नहीं बनती है बल्कि जिन पड़ोसियों और दोस्त पर यकींन  करती है, वही उनके साथ ज़बरदस्ती करने में सबसे आगे है। हर बच्चो के माँ बाप यह कहते है की पडोसी भगवान की तरह होता है, यह भी कहा जाता है की दोस्त और रिश्तेदारों से पहले पडोसी बुरे वक़्त में खड़े होते है।
लेकिन क्या हो जब रक्षक ही भक्षक बन जाए। ये  घटना ठाणे के डोंबिवली इलाके की है जहा पडोसी ने ही 5 साल की बच्ची का बलात्कार कर दिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। मानपाडा पुलिस स्टेशन के पि दी जाधव पुलिस अधिकारी के मुताबिक 'यह घटना रविवार की है जब 19 वर्षीय आरोपी ने पीड़ित बच्ची को लालच दे कर अपने घर ले गया और उसका यौन शोषण किया।
आरोपी एक फैक्ट्री में कर्मचारी है, बच्ची का यौन शोषण करने से पहले उसने बच्ची का मुह दबोच लिया ताकि वह चिल्ला न सके।' बच्ची इतनी डर गयी थी, कि  वो दौड़ कर अपने माता पिता के पास गई और पूरी घटना के बारे में बताई , बच्चों के परिजनों ने ये  मामला मानपाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया, पुलिस ने आरोपी को धारा 376 (2)(p) (r), धारा 4 POSCO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरे