Breaking News

करवा चौथ में मिली गहने के बदले मौत

27 Oct, 2018 1531
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जो सुहागन अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है जब उसी पति से बहस हो जाए और गहने के बदले मौत मिले तो समझा जा सकता है कि पति-पत्नी के संबंधों में कितनी खटास होगी. ऐसा ही वाकया उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में देखने को मिला है. फौजी पति से पत्नी ने करवा चौथ पर पति से सिर्फ गहने की फरमाइश की थी, मगर उसे नहीं पता था कि गहने के बदले उसे मौत मिलेगी. 

ग़ौरतलब है कि बुलंदशहर में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगा शव बेड रूम में मिला है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

यह मामला नरौरा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि मृतका का नाम देवी है। देवी का पति फौजी है और जम्मू के सांबा से छुट्टी लेकर घर आया था। फौजी की पत्नी ने करवाचौथ के मौके पर उससे गहने दिलवाने की मांग की। लेकिन इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद बेडरूम में फौजी की पत्नी की लाश मिली। जिस लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली वो फौजी की ही बताई जा रही है। घटना की सूचना नरौरा पुलिस को फौजी विजय सिंह ने दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

अन्य खबरे