Breaking News

कोरोना की चपेट में आए कांग्रेस नेता ने आत्महत्या की

25 Aug, 2020 736

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्वव्यापी महामारी कोरोना संकट के बीच एक संक्रमित कांग्रेस नेता ने जान देकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सिरिगीरेड्डी गंगी रेड्डी ने कोरोनो वायरस संक्रमित होने के कारण आत्महत्या कर ली है। यह घटना आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडपा जिले के यर्रगुमल्ला मंडल के सुन्नपुराल्लापल्ले गांव के पास में घटी है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के नेता गंगी रेड्डी को कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गया था। इसके चलते प्रोद्दुटुर स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी था। इसी क्रम में दो दिन पहले वह बिना किसी को बताये अस्पताल से चला गया। मंगलवार को एर्रगुंटा मंडल के सुन्नपुराल्लापलल्ले रेलवे ट्रैक पर उसका शव पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है.

अन्य खबरे