Breaking News

गुजरात एटीएस ने दाऊद के गुर्गे को 24 साल बाद किया झारखंड से किया गिरफ्तार

27 Dec, 2020 910

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लंबे समय से पुलिस को चकमा देनेवाला दाऊद का गुर्गा गिरफ्तार कर लिया गया गुजरात एटीएस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल गुजरात एटीएस ने 24 साल से फरार चल रहे अब्दुल माजिद कुट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल माजिद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी है। एटीएस ने अब्दुल को झारखंड से गिरफ्तार किया है। एटीएस अधिकारियों के मुताबिक केरल निवासी अब्दुल माजिद की तलाश 24 साल यानी साल 1996 से की जा रही थी। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया अब्दुल माजिद कुट्टी साल 1996 में 106 पिस्टल, करीब 750 कारतूस और करीब चार किलोग्राम आरडीएक्स की गेदरिंग के मामले में वांछित था। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अब्दुल माजिद उस समय से ही फरार चल रहा था। उस समय से ही अब्दुल माजिद की तलाश की जा रही थी। गुजरात एटीएस द्वारा की गई दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आतंक का पर्याय बन चुका अब्दुल अब अपना समय सलाखों के पीछे गुजारेगा.

अन्य खबरे