Breaking News

गुजरात में एक शख्स से 85 करोड़ की ड्रग्स और दो साथियों से मिले 223 करोड़ के नशीले पदार्थ

12 Nov, 2021 863

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ड्रग्स का कारोबार किस कदर फलता-फूलता जा रहा है यह गुजरात में देखने को मिला है। देवभूमि द्वारका जिले के दो क्षेत्रों से 300 करोड़ रुपए कीमत से अधिक का ड्रग्स बरामद करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर वाडीनार मरीन क्षेत्र में खंभाडिया-जामनगर राजमार्ग पर आराधना धाम के निकट सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति की बुधवार को तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 17 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 85 करोड़ रुपये आंकी गई थी। पूछताछ में उसने दो अन्य लोगों के नाम बताए। उन दो लोगों को भी सलाया क्षेत्र से पकड़ लिया गया और उनसे 47 पैकेट में 44 किलोग्राम 663 ग्राम मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया जिसकी कीमत 223 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। बता दें कि सितंबर में इससे पहले गुजरात में राजस्व खुफिया निदेशालय ने ड्रग्स तस्करी से जुड़ी एक बहुत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 हजार किलो हेरोइन जब्त की, मगर आर्यन खान की तरह उस मामले में किस तरह की कार्रवाई हुई, यह पता ही नहीं चला।

अन्य खबरे