गैंगरेप पीड़िता और पति को निर्वस्त्र कर पेट्रोल डालकर पीटा गया
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक तरफ पूरे देश को निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने का इंतज़ार है तो वहीं इस समाज में अब भी कई ऐसे दरिंदे हैं जिन्हें न तो क़ानून का डर है किसी और खौफ. यही कारण है कि आज भी लगातार बलात्कार की घटनाएं सामने आती जा रही हैं. बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। 4 साल पुराने गैंगरेप केस को वापस न लेने पर पीड़िता और उसके पति को निर्वस्त्र कर उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अहमदनगर जिले में साल 2016 में गैंगरेप की वारदात हुई थी। जिले के तोपखाना पुलिस थाने में मामले से जुड़ी एफआईआर भी दर्ज है। आरोपियों के तौर पर एक पिता-पुत्र के अलावा कुछ पुलिसकर्मियों का नाम भी शामिल है। आरोपियों ने गैंगरेप केस वापस लेने को लेकर दवाब बनाने के लिए पीड़िता और उसके पति को निर्वस्त्र कर पेट्रोल डालकर पीटा। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट अहमदनगर के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता के मुताबिक, वह और उसका पति 24 जनवरी को अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आए थे और इलाज के बाद अस्पताल से निकलकर दोनों ऑटो रिक्शा में बैठ गए। ऑटो में पहले से ही एक शख्स बैठा हुआ था। उसने कुछ देर बाद दोनों को बेहोशी की दवा सुंघाकर बेहोश किया और एक कमरे में ले गया। कमरे में पति, पत्नी के कपड़े उतारकर उनके शरीर पर पेट्रोल डाला गया और उनके साथ मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।