Breaking News

छात्र ने बोला जय श्रीराम तो स्कूल में हुई पिटाई

22 Jan, 2024 814

संवाददाता/in24 न्यूज़.
स्कूल में जय श्री राम बोलमे पर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक छात्र की शिक्षक में पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शिक्षक और स्कूल के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बुढार थाना क्षेत्र का है। यहां के एक निजी स्कूलों में शनिवार को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र नितिन ने शिक्षक की अनुपस्थिति में जय श्रीराम के नारे लगाए। ये नारे कक्षा के बाहर खड़े शिक्षक ने सुन लिए। आरोप है कि उसने डांटा और पिटाई भी कर दी। छात्र नितिन और उसके परिजनों का आरोप है कि छात्र की ओर से शिक्षक अब्दुल वाहिद की स्कूल डायरेक्टर शरीफ नियाजी से शिकायत की गई, जिस पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय छात्र को उन्होंने डांटा और स्कूल से जाने को कह दिया। इससे नाराज परिजन थाने पहुंच गए। उसके बाद स्थानीय लोगों तथा हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने नारेबाजी करते हुए शिक्षक और स्कूल डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और गिरफ्तार भी कर लिया। बता दें कि आज अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।

अन्य खबरे