Breaking News

जयपुर में कार के अंदर मिली बिजनेमैन की लाश

21 Aug, 2020 958

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कार के अंदर बिजनेसमैन की लाश मिलने की खबर है. जयपुर के हरमाडा थाना इलाके में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक कार में एक  बिजनेसमैन की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लाश को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी रमेश सैनी ने बताया कि मृतक बाबूलाल जागीड़ (45) चौंमू का रहने वाला था और वह चौंमू इलाके में ही उसका एग्रीकल्चर में काम आने वाली मशीनों को बनाने का व्यवसाय था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बड पीपल के पास हाईवे पर सड़क से नीचे उतरकर एक कार खड़ी थी, जिसकी हैडलाईट चालू थी। काफी समय से कार खड़ी थी, लेकिन उसका मूवमेंट नहीं हो रहा था। जिसके कारण स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो कार में वह अचेतावस्था में पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद एम्बूलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। माना जा रहा है कि हार्डअटैक आने से बाबूलाल की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि बाबूलाल गुरुवार को किसी काम से जयपुर गया था। वहां से वह वापस लौट रहा था। इस मामले की असली वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.

अन्य खबरे