Breaking News

ठाणे पुलिस ने बरामद किए 292 देसी बम

27 Mar, 2018 1549

संवाददाता/in24 न्यूज़

 

मुंबई से सटे ठाणे जिले में 292 क्रूड बम मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठाणे पुलिस ने अपनी सतर्कता से अपराधियों के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। देसी बम मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस फ़ौरन हरकत में आयी और मौके पर पहुंच कर 292 देसी बम बरामद किए।

इस मसले पर एक अधिकारी ने बताया कि जब्त बमों को स्थानीय लोग डुक्कर बम भी कहते हैं और इसे पशुओं को मारने में इस्तमाल किया जाता है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने प्रवीण पाटिल (34) नाम के आरोपी पर नजर रखी और उसे रविवार की शाम दायघर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

इस सनसनीखेज मामले के बाद इलाके में अफरातफरी का मौहाल बन गया है। बहरहाल पुलिस इस मामले से जुड़े और भी लोगों की तलाश में जुटी है और इस गिरोह के सारे तार खंगालने में भी जुटी है। 

 
 

अन्य खबरे