Breaking News

ठाणे: शातिर चोर गिरफ्तार

28 Dec, 2021 752
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे (thane) में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ठाणे की नौपाड़ा पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की. इस चोर का नाम कृणाल राकेश झंझोट है.  इस बारे में नौपाड़ा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों ठाणे के भास्कर कॉलोनी में स्थित एक घर से कंप्यूटर, मोबाइल सहित 17 हजार नगदी चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गयी थी. जब इस मामले में पुलिस ने जांच करना शुरू किया तो सबसे पहले इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। इस सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की शिनाख्त हुई और उसके तलाशी  का काम शुरू किया गया, लेकिन आरोप लगातार ठाणे, कल्याण और मुंबई जाकर 
अपनी लोकेशन बदल रहा था. लेकिन आखिरकार यह चोर मुंबई के कुर्ला इलाके में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इसके पास से पुलिस ने चोरी के सामान जैसे मोबाइल,कंप्यूटर बरामद किया। अब इस चोर के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई जुट गयी है.

अन्य खबरे