डॉक्टर को अगवा करनेवाले सात पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगा केस
04 Mar, 2023
1020
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक डॉक्टर का काम होता है लोगों की जान बचाना और पुलिस का काम होता है सुरक्षा देना, मगर एक डॉक्टर को अगवा कर रिकॉर्ड नष्ट करने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) के निर्देश पर पंजाब पुलिस चंडीगढ़ पुलिस के जवानों पर केस दर्ज करेगी। कुल सात पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया जाएगा। बता दें कि यह मामला एक डॉक्टर को अगवा करके रिकार्ड नष्ट करने का है। चंडीगढ़ के जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप हैं, उनमें कॉन्स्टेबल विकास हुड्डा, अनिल कुमार, अमितोज और क्राइम ब्रांच, यूटी के कॉन्स्टेबल सुभाष कुमार के अलावा इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों, सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और सीनियर कॉन्स्टेबल नीरज शामिल हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिसकर्मी आख़िर गैरकानूनी काम की तरफ़ क्यों बढ़ते हैं!