Breaking News

दुबई में भारतीय दंपत्ति की हत्या

23 Jun, 2020 772

संवाददाता/in24 न्यूज़.

दुबई में भारतीय मूल के दंपत्ति की हत्या का मामला सामने आया है। केवल रुपये और आभूषणों के लिए आरोपी द्वारा दंपत्ति की हत्या किए जाने की खबर मिल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत के मूल निवासी हिरेन अधिया अपनी पत्नी विधि अधिया के साथ दो साल पहले दुबई जाकर वहां के अरेबियन रामेचेस में रह रहा था। शारजाह में कारोबार करने वाले हिरेन व्यापार के सिलसिले में 18 जून को यूएई आया था। इसी दौरान पाकिस्तान का रहने वाला एक व्यक्ति हिरेन और उसकी पत्नी विधि अधिया से रुपए और आभूषण लूटने के साथ ही उनकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से रुपए और आभूषण बरामद कर लिए। हिरेन दंपत्ति की हत्या की सूचना दुबई स्थित भारतीय दूतावास को दे दी गई है।

अन्य खबरे