Breaking News

नाबालिग और मानसिक रोगी बच्ची के साथ छेड़छाड़ में बस ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

21 Jan, 2020 988

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक तरफ निर्भया कांड में आरोपियों को फांसी पर लटकाने की तैयारी हो रही है, तो दूसरी तरफ आज भी महिलाओं का शोषण लगातार हो रहा है. मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना में मानसिक रूप से विकलांग स्कूल की लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक बस ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला एक महीने पहले सामने आया था जब नाबालिग लड़की ने अपनी मां इसकी जानकारी दी, जो उस वक्त भारत में नहीं थी. रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पिछले महीने की है. पीड़ित बच्ची के परिवार द्वारा दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद 14 जनवरी को आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान संदीप मिश्रा (26 वर्षीय) बस के क्लीनर शिव प्रसाद यादव (29) के रूप में हुई है. यह घटना पिछले साल 19 दिसंबर की है जब नाबालिग लड़की स्कूल से लौट रही थी. दोनों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने बच्ची के कपड़े उतरवाए और कथित तौर पर उसके निजी अंगों में पानी की बोतल डाल दी. इसके बाद दोनों मौके से भाग गए.

अन्य खबरे