Breaking News

नाबालिग दुल्हन से चोरी-छिपे शादी करनेवाला दूल्हा पहुंचा जेल

24 Jun, 2021 745

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बाल विवाह पर पूरे देश में रोक के बावजूद छिटपुट खबरें आती रहती हैं। बिहार में समय-समय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बाल विवाह को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते रहते हैं। साथ ही आम जनता को इसके ख्याल समझाते रहते हैं। बिहार में सरकारी निर्देशों के अनुसार बाल विवाह पर पूरी तरह से रोक है। बाबजूद इसके बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में नाबालिग लड़कियों की शादियों की बातें आए दिन सामने आती रहती हैं। अब ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सुपौल जिले से सामने आया है। जहां पर देर रात में चोरी-छिपे एक नाबालिग लड़की की शादी रचाए जाने की तैयारियां चल रही थी। लेकिन समय रहते सतर्कता से  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह शर्मनाक मामला सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 7 से सामने आया है। यहां पर बीती रात में गुपचुप तरीके से एक नाबालिग लड़की की शादी कराए जाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच किसी ने पिपरा बीडीओ और सदर एसडीएम को इस पूरे मामले की जानकारी दे दी। सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन मौके पर पहुंचा। साथ ही नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दी गई। मौके पर एसडीएम मनीष कुमार, पिपरा बीडीओ लवली कुमारी पिपरा थाने की पुलिस दल बल के साथ स्थल पर पहुंचे थे। वहां पर एसडीएम मनीष कुमार ने शादी के लिए दिल्ली से पहुंचे दूल्हे का आधार कार्ड की जांच की। अधिकारी ने वहां पर दुल्हन का आधार कार्ड भी जांच के लिए मांगा, जिसमें अधिकारी ने पाया कि दुल्हन की उम्र महज 15 वर्ष है। जिसके बाद अधिकारियों ने मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए नाबालिग युवती की शादी को रुकवा दिया। जांच के क्रम में शादी के लिए पहुंचे लड़के की उम्र 22 वर्ष पाई गई। वहीं अधिकारियों को जानकारी मिली कि यह लड़का यहां पर दिल्ली से शादी करने के लिए पहुंचा है। पड़ोस में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को मालूम नहीं था कि यहां पर शादी हो रही है। एसडीएम ने बताया कि इस मामले को लेकर दूल्हा, उसके तथाकथित भाई और लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य खबरे