Breaking News

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार

11 Mar, 2021 815
शुभम मिश्रा/in24 न्यूज़
 

आर्थिक राजधानी मुंबई में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा कड़ी में मुंबई की तिलक नगर पुलिस ने एक 30 साल के बॉक्सिंग कोच को नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मुंबई की तिलक नगर पुलिस ने 10 मार्च को एक बॉक्सिंग कोच को पीड़िता की शिकायत के बाद चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया है. दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कोच ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी दी थी. जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची की उम्र 14 साल के आस पास है. पीड़िता ने तिलक नगर पुलिस को बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं थी और वो काफी थकान महसूस कर रही थी, जिस पर बॉक्सिंग कोच उसे बाहर घुमाने के बहाने अपने घर ले गया. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि, "वो मुझे घर ले गया और मेरा बलात्कार किया. साथ ही उसने मुझे धमकी दी कि अगर किसी को मैंने इस बारे में बताया तो वो मेरा बॉक्सिंग करियर खराब देगा. पुलिस ने बताया कि पीड़िता का इलाज घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने बॉक्सिंग कोच के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (3), 506 और पोक्सो की धारा 4,6,8 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम उमेश सोनीलाल रजक बताया जा रहा है, जो चेंबूर के वाशी नाका का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

अन्य खबरे