नाबालिग से बलात्कार मामले में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर दोषी करार
04 Mar, 2020
956
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिया गया है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने यह फैसला पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में सुनाया है। कुलदीप सेंगर को सजा 13 मार्च को सुनाई जाएगी। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कुलदीप सेंगर समेत सात लोगों को दोषी करार दिया है, जबकि चार अन्य को बरी कर दिया है। बता दें उत्तर प्रदेश के चर्चित उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए गए भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की कुछ दिन पहले ही विधानसभा सदस्यता खत्म कर गई थी। अब वह विधायक नहीं हैं। कुलदीप सिंह सेंगर को 2017 में एक लड़की से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया जा चुका है। घटना के समय लड़की नाबालिग थी।