Breaking News

पति से विवाद के बाद पत्नी ने चार बेटियों के साथ आत्महत्या की

01 Feb, 2020 938

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

अक्सर पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह की बातें सामने आती रहती हैं, मगर यूपी में जैसा हुआ उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. फतेहपुर जिले में एक महिला ने अपनी चार बेटियों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार सुबह इस बात की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शांति नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात हुई। महिला का पति भरोसे ढाबा में काम करता है। वहां आस-पास छानबीन करने से पता चला कि दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर महिला श्यामा देवी का अपने पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने आगे कहा कि श्यामा देवी ने शुक्रवार रात अपने छोटे से कमरे में आटे में सल्फास मिलाकर पहले सभी बेटियों को खिला दिया और उसके बाद खुद भी खा लिया। इससे पांचों की मौत हो गई। हालांकि, पांचों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। मौके पर उपास्थित लोगों ने बताया कि पूरे परिवार ने जहर खाया है। पुलिस के अनुसार, कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से खुदकुशी की बात सामने आ रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

अन्य खबरे