Breaking News

पत्नी और दो बच्चों को गोली मारने के बाद पुलिसकर्मी ने भी की आत्महत्या

05 Oct, 2023 868

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक हैरान करने वाली घटना आंध्र प्रदेश के कडप्पा से सामने आई है।  आज यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी हथियार से खुद को भी मार लिया। सिपाही ने पत्नी और दोनों बेटियों पर तमंचे से गोली चला दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि वेंकटेश्वरलु टू टाउन पुलिस स्टेशन में राइटर के पद पर कार्यरत थे। घटना शहर के कोऑपरेटिव कॉलोनी में पुलिस कांस्टेबल के घर पर हुई। पुलिस को संदेह है कि कांस्टेबल ने बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के के बीच वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घर में एक सुसाइड नोट मिला। उन्होंने लिखा कि वह निजी कारणों से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि उनकी संपत्ति और नौकरी उनकी दूसरी पत्नी और दूसरी पत्नी से पैदा हुए बेटे को दे दी जाए। इस बारे में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वेंकटेश्वरलू बुधवार रात 11 बजे तक पुलिस स्टेशन में थे। वह पुलिस स्‍टेशन से एक हथियार घर ले आए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे