Breaking News

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

21 Jan, 2021 1335

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में ऐसे अनेक पति-पत्नी हैं जिनके संबंध आपस में अच्छे नहीं हैं. इसी वजह से उनमें विवाद का होना आम बात हो गई है. मगर कुछ लोग इस रिश्ते की अहमियत तक भूल जाते हैं. गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र में बुधवार की शाम को पत्नी की हत्या करने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार की सुबह को जंगल में जाकर आम से आम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली कर ली। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इराज राजा ने बताया कि निवाड़ी गांव में वापस लाने वाला निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी कोमल (35 वर्ष) को गुरुवार बुधवार की शाम को डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद मनोज ने तैश में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद मनोज फरार हो गया था। कोमल के मायके वालों ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया था औऱ पुलिस मनोज की तलाश कर ही रही थी कि आज सुबह लोगों ने देखा कि निवाड़ी के जंगल में एक आम के पेड़ से व्यक्ति की लाश लटकी हुई है। गांव वालों में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों ने उसके साथ मनोज के रूप में की पुलिस ने मौके पर जाकर मनोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवार में मातम है.

अन्य खबरे