पालघर पुलिस ने किया हथियारों और ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़।
पालघर जिले की मनोर पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच ने मुंबई में दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पालघर जिले की पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन AK-47 राइफल, 63 जिंदा कारतूस, 4 देसी पिस्टल और रिवाल्वर के साथ बड़े पैमाने पर ड्रग्स जिनमें हीरोइन, मॉर्फिन और ब्राउन शुगर शामिल है जैसे –जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है,वैसे वैसे पालघर पुलिस जिले की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद होती दिखाई दे रही है।पालघर पुलिस जिले में अपराधी गतिविधियों को लेकर अपनी पैनी नजर बनाये हुई है।चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पालघर पुलिस चप्पे – चप्पे पर अपनी निगाहे जमाई हुई है.पुलिस अवैध धंधो के साथ – साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर भी नजर रख रही है। इसी कड़ी में मनोर पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा चुनाव मतदान के पूर्व बड़े पैमाने पर हथियार और नशीली ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 29 सितंबर को चिल्हार फाटा,ओबर ब्रिज के पास हिंदुस्तान ढाबा परिसर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अमली पदार्थ और अग्निशस्त्र की विक्री करने की जानकारी सहायक पुलिस निरीक्षक प्रताप दराडे को मिली थी.दराडे ने उक्त मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ को दी.जिसके बाद जिले के एसपी गौरव सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र वनकोटी,मनोर पुलिस स्टेशन की प्रभारी अधिकारी सिध्वा जायभोये,सहायक पुलिस निरीक्षक दराडे,सुहास कांबले और पुलिस उपनिरीक्षक अल्पेश विशे आदि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की एक टीम गठित की गई| सूचना के आधार पर टीम ने 29 सितम्बर को समय 5;55 बजे उक्त स्थान पर जाल बिछाया.और अज्ञात व्यक्तियों को धर दबोचा। जिनके पास से ड्रग्स और असलहा जप्त किया गया। पुलिस की छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने उनके पास 4 गावठी बनावटी पिस्टल व रिवाल्वर,63 ज़िंदा कारतूस,3 एके 47 राइफल अग्निशस्त्र मैगजीन,इफ्रेडीन नामक अमली पदार्थ पावडर 8 किलो 900 ग्राम,डीएमटी नामक अमली पदार्थ 8 किलो 500 ग्राम,ब्राउन शुगर 500 ग्राम,डोडो मार्फीन अमली पदार्थ 3 किलो 900 ग्राम,नकदी और मोबाईल आदि बरामद किया गया है.पुलिस ने बताया कि कुल मिलाकर 13,60,99,900 रुपए किमती माल जप्त की गई है,तथा इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के ऊपर मनोर पुलिस ने विभिन्न आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है.आगे की जाँच लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र वनकोटी कर रहे है।....