Breaking News

पिता ने बेटा-बेटी को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी जान दी

04 Mar, 2024 2239

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक पिता ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अपने बेटा और बेटी के साथ फांसी के फंदे से लटकाकर खुद भी फंदे से लटक गया। पुलिस के हाथ सुसाइड नोट लगा है जिसमें गांव के ही लोगों द्वारा परेशान करने का जिक्र है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शामगढ़ थाना क्षेत्र के चांदवासा चौकी के रूडी गांव में प्रकाश बंजारा और उसकी बेटी सुमन और बेटा आकाश के शव सोमवार को फांसी के फंदे से लटके मिले। प्रकाश मोटरसाइकिल से गांव गांव में घूमकर कंबल बेचने का काम करता था। रविवार की रात कंबल बेचकर घर लौटा था और सोमवार की सुबह उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है जिसमें कहा गया है कि गांव के ही कुछ लोग उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे और तीन-चार महीने से उसे परेशान कर रहे थे। प्रकाश के परिजनों का आरोप है कि उसकी ओर से पुलिस में शिकायत की गई थी, मगर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरे