Breaking News

पुलिस सुरक्षा में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या

16 Apr, 2023 2031

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई 

    यूपी पुलिस की लापरवाही के चलते माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर हुआ था. कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले गई. उसी वक्त अचानक से दो-तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर गोलियां दाग दी. इस गोलीकांड में अतीक और अशरफ दोनों की ही मौत हो गई. आपको बता दें कि अतीक अहमद को काफी करीब से गोली मारी गई है. करीब दस राउंड फायरिंग हुई, इस बीच सिपाही भी घायल हो गया. माफिया अतीक और उसके भाई को गोली मारने वाले तीनों हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हमलावरों को थाने ले जाया गया है, जहां पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है. 

अन्य खबरे