Breaking News

प्रेमी के संग भागी दुल्हन की जंगल में लटकती मिली लाश

09 Dec, 2020 831

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज भी प्यार के रस्ते में कोई आए तो प्रेमी प्रेमिका किसी भी हद से गुज़रने के लिए तैयार रहते हैं. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के एक जंगल में बुधवार को एक प्रेमी युगल की लाश पेड़ से लटकती मिली है। जिसके कारण इलाके में चर्चा का बिषय बन गया है। बताया जा रहा है कि युवती का गौना शुक्रवार को होने वाला था। वह मंगलवार के लापता थी। यह धटना थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के मुजहिदपुर गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले ओम सिंह (उम्र 25 वर्ष) और रुचि (उम्र 21 वर्ष) के शव बुधवार सुबह गांव वालों को जंगल में शीशम के पेड़ पर लटके मिले। कुछ देर में ही वहां गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई, परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान किसी ने यूपी 112 को सूचना दी तो पीआरवी समेत थाना पुलिस भी गांव जा पहुंची। पुलिस ने शव उतारकर कब्जे में ले लिए। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रुचि की शादी 30 मई को लॉक डाउन के दौरान सहसवान इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ कर दी थी, लेकिन अभी गौने की रस्म नहीं हुई थी। शुक्रवार को उसका गौना होना था लेकिन मंगलवार रात थी वह लापता हो गई और सुबह के वक्त उसका शव लटका मिला। इंस्पेक्टर सिविल लाइन सुधाकर पांडे का कहना है कि अभी तक यही सामने आया है कि मामला प्रेम प्रसंग का था और इसी कारण दोनों ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी आधार पर तफ्तीश को आगे बढ़ाया जाएगा। 

अन्य खबरे