Breaking News

प्रेमी को बंद किया और दो युवकों ने प्रेमिका से गैंगरेप किया

19 Aug, 2020 694

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दो युवकों ने बिहार के लखीसराय जिले में एक प्रेमी को कमरे में बंद कर प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया. यह घटना जिले के कबैया थाना क्षेत्र में सोमवार रात घटी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि एक आरोपी  फरार हो गया। इस संबंध में पीड़िता ने कबैया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।  जानकारी के मुताबिक पीड़िता नवादा की रहने वाली है। मंगलवार की सुबह थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि वह अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर कबैया थाना क्षेत्र स्थित प्रेमी के दोस्त के घर आई थी। अचानक गली से टाइगर मोबाइल जवानों के गुजरने पर घरवालों ने कहा कि पुलिस आ गई है, इसलिए आप दोनों छत पर से कूदकर भाग जाइए। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ बगल के मकान के ऊपरी तल पर कूद गई। उस समय उस मकान का मालिक बबलू एक अन्य युवक पंकज कुमार के साथ घर की छत पर ही था। बताया जाता है कि अंजान युवती को देखने के बाद बबलू और पंकज ने दोनों को पकड़ लिया और प्रेमी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बबलू एवं पंकज ने युवती के साथ रेप किया। फिलहाल पुलिस ने  बबलू नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि पंकज पुलिस आने की भनक लगते ही फरार हो गया। एसडीपीओ रंजन कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। बता  दें कि लखीसराय आपराधिक गतिविधियों के लिए पहले से ही जाना जाता है.

अन्य खबरे