Breaking News

प्रोडक्शन कंट्रोलर अभिनेत्री से काम के बदले शारीरिक संबंध की कर रहा था मांग, हुआ गिरफ्तार

04 Dec, 2021 1215

 

 

फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया नाम, शोहरत और ग्लैमर की चकाचौंध से भरी हुई है. लेकिन फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी खूबसूरत लगती है, उसके अंदर उतना ही अधिक खालीपन और अंधेरा छुपा हुआ है। कई कलाकार आंखो में सपना लेकर यहां आते तो हैं, लेकिन कुछ सितारें गुमनामी में कहीं खो जाते हैं, तो कइयों को कास्टिंग काउच जैसे बेहद ही बुरे अनुभव से गुजरना पड़ता है. वैसे बॉलीवुड में कास्टिंग काउच (casting cough in bollywood) आम बात हो चली है. इस बी टाउन (b-town) से एक बार फिर कास्टिंग काउच का मामला सामने आया है जिसकी ताजा शिकार बनी हैं क्राइम पेट्रोल (crime petrol) फेम टीवी अभिनेत्री स्वाति भदावे (swati bhadawe).

 

इस टीवी अदाकारा ने मुंबई के आरे पुलिस स्टेशन में एक प्रोडक्शन कंट्रोलर के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौच करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. जिसका नाम स्वप्निल लोखंडे बताया जा रहा है, जो मराठी सीरियल 'सहकुटुंब सहपरिवार’ में प्रोडक्शन टीम में काम करता है. स्वाति खुद इसी सीरियल में काम करने वाली कलाकार नंदिता पाटकर के बॉडी डबल का काम करती है. स्वाति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि, स्वप्निल लोखंडे ने उन्हें एक काम का ऑफर किया था और उसके बदले सेक्सुअल फेवर की डिमांड की. जिसके बाद स्वाति ने स्वप्निल के खिलाफ आरे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अभिनेत्री की शिकायत पर आरे पुलिस ने उसे 30 नवंबर को फिल्मसिटी से गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है.

 

अन्य खबरे