पड़ोसन को घर से बाहर बुलाकर पड़ोसी ने चाकू से गोदा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की राजधानी दिल्ली में आज भी महिलाएं खुद को असुरक्षित पाती हैं। दिल्ली के रोहिणी में एक 28 वर्षीय महिला को चाकू से गोद कर जान से मारने की कोशिश की गई है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घायल महिला को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ राजू के तौर पर हुई है। वह महिला का पड़ोसी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। रोहिणी सेक्टर 11 में एक महिला पर उसके पड़ोसी ने ही चाकू से हमला कर दिया। पड़ोसी ने महिला पर चाकू से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज चल रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक़ शाहाबाद डेरी थाने की पुलिस को गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स ने चाकू मार दिया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। बता दें कि पड़ोसी ने महिला को उसने फोन करके घर के बाहर बुलाया और उसके बाद हमला कर दिया। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक़ जांच के बाद ही सारा मामला सामने आ पाएगा।