फरार फासे पारधी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने में दिंडोशी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
03 Nov, 2019
1034
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मुंबई में फासे पारधी गिरोह का आतंक मचा हुआ है इसी कड़ी में मुंबई की दिंडोशी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.लूट के मामले में 24 साल से फरार पारधी गिरोह के एक सदस्य को दिंडोशी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी का नाम भीमा फैजू काले बताया जा रहा है जिसने लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है.इन दिनों वह महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में अपना ठिकाना बनाये हुए था.इंफॉर्मेशन नेटवर्क के आधार पर मुंबई की दिंडोशी पुलिस पहुंची उस्मानाबाद, जहां से भीमा फैजू काले को गिरफ्तार कर उसे मुंबई ले आई.पुलिस द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चड्डी बनियान गिरोह का सदस्य है.उसने महाराष्ट्र के अलावा आसपास के कई राज्यों में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया था.कुछ साल पहले मुंबई उपनगर में चड्डी बनियान गैंग ने लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया।यहां तक कि एक जगह जब यह गिरोह लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था तो उसी समय वहां पुलिस भी पहुंच गई जिसके बाद तथाकथित लुटेरों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया था जिसमें भीमा फैजू काले भी मुख्या रुप से शामिल था.भीमा फैजू काले की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कई अनसुलझी गुत्थियों को सुलझा लेने का दावा किया है