बांग्लादेशी नागरिको के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज !
16 Feb, 2020
882
संवाददाता/in24 न्यूज़
मुंबई के मालाड पूर्व स्थित क़ुरार विलेज से पुलिस ने 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो बिना किसी दस्तावेज के ही अवैध तरीके से मुंबई में अपना ठिकाना बनाये हुए थे. जबकि गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी में छापा मारकर करीब 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में काम कर रहे थे. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कथित बांग्लादेशी नागरिकों के पास कोई दस्तावेज नहीं है, जो ये दर्शाता हो कि ये भारत के स्थायी निवासी हो. आपको बता दें कि 9 फरवरी को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से बांग्लादेशियों के खिलाफ एक विशाल मोर्चे का आयोजन किया गया था. मनसे का ये मोर्चा उन पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों के खिलाफ था जो घुसपैठ कर मुंबई में अपना ठिकाना बनाये हुए है. मनसे के इस मोर्चे के बाद मुंबई में बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों के खिलाफ धर पकड़ की कार्रवाई जारी है.