Breaking News

बिन मर्ज़ी की शादी से पत्नी ने दर्ज कराया पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

18 Jul, 2021 861

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी मन से हो तो मामला ठीक रहता है, बेमन की शादी जी का जंजाल होती है। बैतूल की 18 साल की 12वीं की छात्रा ने मर्जी के बिना शादी होने पर अपने ही पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। बैतूल में शून्य पर एफआईआर होने के बाद जांच के लिए केस डायरी भोपाल के पिपलानी थाने भेज दी गई है। इस मामले में एएसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि बैतूल पुलिस ने दुष्कर्म के मामले की केस डायरी भेजी है। 18 साल की लड़की ने पिपलानी इलाके में दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी। पीड़िता के मुताबिक वह अपने गांव में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ 27 दिसंबर 2020 भाग को गई थी। बैतूल पुलिस ने मुझे भोपाल से खोजकर परिजनों को सौंप दिया था। उसके बाद दादा ने छोटे दादा के घर अशोका गार्डन पहुंचा दिया, यहां दो महीने तक रही। यहां उन्होंने मेरी मर्जी के बिना रिश्ता तय कर दिया और 27 अप्रैल को शादी भी करवा दी। इसके बाद वह पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने लगी। शादी के बाद पति को इंदौर में नौकरी मिलने के कारण वह इंदौर चली गई, लेकिन लड़की वहां से अचानक पति को छोड़कर घर आ गई। बैतूल पहुंचने के बाद उसने पति पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सच यही है कि बिन मर्ज़ी की शादी से ज़िंदगी भर अफ़सोस के अलावा कुछ नहीं मिलता है।

अन्य खबरे