Breaking News

बिहार में 696 कार्टन विदेशी शराब बरामद

13 May, 2021 835

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना संकट के बीच बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को 696 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ उन्हें सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर आ रहे हैं। इसी आधार पर बासुदेवपुर के काली स्थान के निकट घेराबंदी की गई। इस दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक पर लदी 696 कार्टन मे रखी 28 हजार 678 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब झारखंड के डालटनगंज से समस्तीपुर में तस्करी के लिए लाई गई थी।इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालकऔर उप चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक के बयान पर पुलिस शराब तस्कर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में पकड़े जाने के बाद पुलिस को भरोसा है कि असली लोगों की पहचान हो पाएगी।

अन्य खबरे