बीवी का अश्लील वीडियो देखकर शौहर ने की बीवी की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल नेटवर्किंग के ज़माने में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो देखने के बाद उसकी हत्या कर दी। वीडियो में महिला अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही थी। वीडियो में पत्नी को इस हालत में देखने के बाद पति के सिर खून सवार हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी। यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे की है। आरोपी रफीक मोहम्मद यूनुस ने पत्नी की हत्या के बाद पुलिस स्टेशन में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भिवंडी के अंसार नगर में यूनुस अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। कोरोना वायरस के चलते जब देश भर में लॉकडाउन लगा तो उस दौरान यूनुस की नौकरी चली गई। पति की नौकरी जाने के बाद उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर नौगांव इलाके में अपनी बहन के घर रहने चली गई और वहीं रह रही थी। इस बीच यूनुस ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो उसके प्रेमी सद्दाम के साथ देखा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। वीडियो देखने के बाद यूनुस काफी परेशान रहने लगा। उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। खबरों के मुताबिक़ यूनुस पत्नी से मिलने उसकी बहन के घर पहुंचा और वहां कथित तौर पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है.