बीवी की जीभ काटनेवाला शौहर गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पति-पत्नी का संबंध सबसे अलग माना जाता है. मगर कई बार अधिक प्यार के चक्कर में कई बार गड़बड़ी भी हो जाती है. गौरतलब है कि गुजरात के अहमदाबाद में फ्रेंच किस करते वक्त पत्नी के जीभ काटने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने पत्नी की जीभ काटने की बात तो कबूल कर ली, लेकिन जो कारण बताया वो पुलिस के गले नहीं उतर रहा है. शख्स अभी न्यायिक हिरासत में है और उसे साबरमती जेल में रखा गया है. आरोपी पति ने पुलिस को बताया है कि 9 अक्टूबर को किस करते वक्त बीवी और उसकी जीभ एक-दूसरे से चिपक गई थी और इसी वजह से उसे मजबूरन जीभ काटनी पड़ी.बता दें कि अहमदाबाद के जुहापुरा में 46 साल के अयूब मंसूरी पर अपनी पत्नी की जीभ काटने का आरोप है. वेजलपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा संभव है कि पूछताछ के दौरान मंसूरी पुलिस को धोखे में रख रहा हो. एक पुलिस कर्मी ने बताया, 'अयूब ने कहा है कि एक-दूसरे के करीब आने के बाद उत्तेजना के दौरान उसने पाया कि बीवी की जीभ उसकी जीभ से चिपकी हुई है. इसलिए उसने दोनों जीभ को अलग करने की कोशिश की. इसी दौरान पत्नी की जीभ कट गई.' मंसूरी ने पुलिस को आगे बताया कि जब उसे एहसास हुआ कि पत्नी की जीभ कट गई है और इससे काफी खून बह रहा है तो वह घबरा गया. उसने पुलिस को बताया कि बीवी को घर में बंद करने के बाद वह मौके से फरार हो गया. दूसरी ओर पीड़िता तसलीम अब भी बोल नहीं पा रही हैं. उन्हें खाने में भी दिक्कत है. 9 अक्टूबर की रात को उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.