Breaking News

बीवी ने करवा चौथ नहीं रखा तो पति ने जान दे दी

28 Oct, 2018 1405

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

  शादी का रिश्ता पवित्र और सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। ऐसे में पत्नी द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने से इनकार करने पर नाराज पति ने आत्म हत्या कर ली हो तो ऐसे में समझा जा सकता है कि दोनों के इस पवित्र रिश्ते में कितनी खटास होगी। ऐसा ही एक मामला यूपी के मथुरा में बीमार पत्नी द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने से इनकार करने पर नाराज पति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह मघेरा निवासी दिनेश जाटव की अपनी पत्नी से करवा चौथ व्रत को लेकर बहस हुई थी. उसके बाद ही सारी घटना घटी.   

पुलिस ने बताया कि पत्नी के मना करने के बाद क्षुब्ध होकर दिनेश कमरे में चला गया। कमरे में उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन दरवाजा तोड़कर उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अन्य खबरे