Breaking News

बेटी की शादी से पहले फटकार लगी तो शराबी पिता ने जान दे दी

28 Nov, 2022 1072

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शराब पीना किसी को अच्छा लगता है तो किसी को बुरा लगता है। शराब पीने से किसी को रोकना कभी-कभी इतना बड़ा ममला बन जाता है कि बात जान लेने और देने तक पहुंच जाती है। अपनी बेटी की शादी से कुछ घंटे पहले पिता को शराब पीने के लिए फटाकर लगाए जाने पर उसने अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक 58 वर्षीय सुनील कुमार द्विवेदी ने लखनऊ (Lucknow) के बाहरी इलाके मोहनलालगंज के टिकरासनी गांव (Tikrasni Village) में अपने घर में यह वारदात की। घटना का पता तब चला जब उसके कुछ रिश्तेदार कमरे में पहुंचे और उसे फंदे पर लटका पाया। मृतक के बेटे अंकुर ने बताया कि उसके पिता सुनील शराबी थे और उसके रिश्तेदार इसका विरोध करते थे। वह शनिवार को नशे की हालत में घर लौटे और शादी में शामिल होने के लिए घर पहुंचे अपने रिश्तेदारों को गाली देने लगे। इस पर लोगों ने उन्हें फटकार लगाई। इस से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे