बेटी के रेप से गुस्साए पिता ने छह लोगों की हत्या की
संवाददाता/in24 न्यूज़।
किसी भी पिता के लिए उसकी बेटी की इज़्ज़त सबसे बड़ी होती है, मगर जब उस इज़्ज़त पर आंच आए तो पिता गुस्से में किसी भी हद से गुज़र जाता है। इसी तरह विशाखापटनम जिले के एक गांव में गुरुवार को खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। विशाखापटनम जिले के जट्टादा गांव में एक शख्स ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक जिन लोगों का कत्ल किया गया उनके एक पारिवारिक सदस्य ने हत्यारोपी की बेटी से कथित बलात्कार किया था। हालांकि जिस पर कथित बलात्कार का आरोप है वह आरोपी अभी फरार है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। विशाखापट्टनम जिले के जट्टादा गांव में हुई इस घटना को सुनकर पुलिस भी सकते हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब लाशें खून से लथपथ पड़ी थीं। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से बलात्कार किया था और इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता का पिता पर पागलपन सवार हुआ और गुस्से से भड़के शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले में गंभीरता के साथ पुलिस जांच में जुट गई है।