Breaking News

बेरोजगार व्यक्ति ने नशे में जान दी

10 Oct, 2020 313

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बेरोजगारी किसी अभिशाप से कम नहीं है. बेरोजगारी से तंग आकर शराब में दिन रात डूबा एक व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और एक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट टैंक में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना  पिंपरी चिंचवड शहर में कल शाम की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का नाम रवि शाम जाधव बताया गया है। यह पिंपरी के रिवर रोड परिसर में रहता था। इसकी उम्र 37 वर्ष है। कई दिनों से नौकरी, रोजगार न मिलने से काफी परेशान रहता था और शराब की लत लग गई थी। इसी के चलते आए दिन घर में मारपीट, गालीगलौज किया करता था। कल शाम 4 बजे मनपा के एक सीवर टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। आगे की जांच में चिंचवड पुलिस जुटी हुई है।

अन्य खबरे