Breaking News

बैंक अकाउंट की बात की और लूट लिए दस लाख

08 Feb, 2021 1151

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आजकल लूट की घटनाएं होती है, पर कई लूट का तरीका बदल गया है. बैंक अकाउंट की बात करके बैंक को लूटने का मामला सामने आया है. चंडीगढ़  सिटी ब्यूटीफुल में सोमवार को लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। ये लूट सेक्टर 61 स्थित चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में हुई। इस वारदात को एक ही नकाबपोश ने अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक लुटेरा कैसे लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दे गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक नकाबपोश लुटेरा गन प्वाइंट पर 10 लाख रुपए लूट ले गया। वैसे लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार नकाबपोश ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बताया कि वह अपने खाते की डिटेल लेने के लिए यहां आया है। इसी दौरान उसने मौका पाकर कर्मचारियों पर गन तान दी और लगभग 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी में कैद आरोपित की पहचान के लिए पुलिस पुराने केसों को भी खंगाल रही है।इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है.

अन्य खबरे