Breaking News

भयानक लैंडस्लाइड से जम्मू-कश्मीर के रामबन में जेसीबी ऑपरेटर की मौत

08 Mar, 2023 871

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लैंडस्लाइड (landslide) की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग (Srinagar-Jammu highway) पर मंगलवार को एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग के सीरी रामबन इलाके में भूस्खलन की चपेट में एक जेसीबी और एक निजी कार आ गई। इस घटना में सुरजीत सिंह नाम के जेसीबी चालक की मौत हो गई। जबकि भूस्खलन के मलबे की चपेट में आई एक निजी कार में सवार छह लोगों को बचा लिया गया है। इस लैंडस्लाइड के कई वीडियो भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में लैंडस्लाइड के आते ही लोगों के चीखने चिल्लाने का आवाज भी है। ये लैंडस्लाइड रामबन के सेरी में हुआ है। खबर के मुताबिक लैंडस्लाइड के चलते एक गाड़ी चिनाब नदी में गिर गई जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि घायलों की पहचान मोहम्मद ताज, रुबीना बेगम, सकिना बेगम, अब्दुल हमीद, सलमा बीबी और मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी राजौरी जिले के मूंगलू गांव के निवासी हैं। भूस्खलन की वजह से राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि बचाव अभियान लगातार जारी है।

अन्य खबरे