Breaking News

मंदसौर में वीएचपी नेता की गोली मारकर हत्या

09 Oct, 2019 1269

संवाददाता/in24 न्यूज़।
मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कितनी चाक चौबंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वीएचपी के एक नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंदसौर इलाके में विश्व हिंदू परिषद के विभाग सह मंत्री युवराज सिंह चौहान की गीता भवन इलाके में तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने जानकारी दी कि आज सुबह युवराज सिंह चौहान की तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल पर तीन बदमाश सवार होकर आए और वीएचपी नेता को गोली मारकर भाग गये. उनके सीने और पीठ पर गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब वीएचपी नेता गीता भवन इलाके में स्थित एक अंडरब्रिज के पास चाय की दुकान पर खड़े थे. वह केबल नेटवर्क का संचालन करते थे. प्राथमिक तौर पर केबल व्यवसाय को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5-6 लोगों से पूछताछ की है.

अन्य खबरे