Breaking News

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा 

27 Feb, 2018 1631
 
 
सौम्य सिंह/in24 न्यूज़    
औरंगाबाद जिले में इज्तेमा के कार्यक्रम क लिए हुए बड़े आयोजन में शिरकत करने के बाद घरवापसी के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई वहीँ करीब 6 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है औरंगाबाद जहाँ महाराष्ट्र समेत कई राज्य के लोग इज्तेमाई जलसे में शरीक होने आए हुए थे । जलसा खत्म होते ही आये सभी लोग अपने घर को लौटने लगे  इसी दौरान इज्तेमा कर लौट रहे कुछ लोग एक गाडी में सवार हुए जो गाडी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। दरअसल हगलुर सड़क पर अचानक जंगली सुवर के सामने आ जाने से गाडी का संतुलन बिगड़ गया और गाडी का टायर फट गया गाड़ी का संतुलन इस कदर बिगड़ा कि गाडी सुवर से टकरा कर पलट गई और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया और 6 अन्य लोग गंभीर रूपसे घायल  हो गए । बहरहाल घायलों को सोलापुर के जिल्हा सरकारी रुग्णालय में दाखिल किया गया है. इस दुर्घटना में मृतक लोगो की पहचान  जमीर हुसैन दादासाहेब पाटिल उम्र ३२ साल, टिपूसुल्तान अमरसाब छप्परबंद उम्र २६ साल. महमद अखलाख पाटील ,  आमिर हमजा लाड़साहेब उम्र ५० साल, और अब्दुल हुसैन छप्परबंद उम्र ५३ साल, के रूप में हुई है।

अन्य खबरे