Breaking News

मुंबई की झुग्गी से हो रहा था देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान

19 Sep, 2022 495

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देश को आर्थिक चोट पहुचाने की साज़िश का भंडाफोड़ मुंबई पुलिस ने किया हैं। दरअसल मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने नकली नोट बनाने की फैक्टरी को पकड़ा है। नकली नोट बनाने का काम मानखुर्द की झुग्गी - झोपड़ी में चल रहा था। पुलिस ने जब नकली नोट बनाने के इस फैक्ट्री पर रेड की, तभी भी नकली नोट की छपाई यहाँ हो रही थी। मानखुर्द के इस इलाके को देख के कोई सोच भी नही सकता था, की यहाँ नोटो की छपाई हो रही होंगी। नोट वो जो ना सिर्फ दिखने में बिल्कुल असली बल्कि महसूस करने में भी फर्क ना कर पाए, की यह असली है कि नकली। मानखुर्द पुलिस को सूचना मिली थी, की इस जुग्गी इलाके में नकली नोट बनाए जा रहे है। जानकारी के आधार पर यहाँ रेड की गई, और रंगे हाथ नकली नोट के कारीगरों को पकड़ा। पुलिस की गिरफ्त में आए कारीगर का नाम रोहित शाह है। रोहित मुंबई के कांदिवली इलाके का रहने वाला है, लेकिन नकली नोट छपाई के अड्डे के लिए उसने 40 किलोमीटर दूर शहर के दूसरे  छोर पर स्थित मानखुर्द की जुगगी को चुना ताकि किसी को उसपर शक ना हो। रोहित ने नकली नोट बनाने की कला यूट्यूब से सीखी। नकली नोट बिल्कुल असली दिखे और लगे ,इसके लिए असली नोट पर उसने बारीकी से रिसर्च की। नोट छापने के लिए विशेष पेपर और इंक का इस्तेमाल किया गया। 100, 200 और 50 जैसे छोटे करेंसी की ही छपाई हो रही थी, ताकि किसी को नॉट पर शक ना हो।पुलिस ने मौके से कई इंक, लैपटॉप, प्रिंटर, कटर, स्टैम्प जैसे चीज़े सीज़ की है। रोहित पिछले दो महीने से यहाँ नोट छपाई कर रहा था, इसकी भनक नीचे रहने वाली उसके घर मालकिन को भी नहीं थी। पुलिस ने मौके से करीब 7 लाख नकली नोट जब्त किए है। रोहित के एक और साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है, की अब तक कितने नकली नोट रोहित बाजार में प्रचलित कर चुका है, उसके साथ और कौन कौन शामिल है।

अन्य खबरे