मुंबई में अभिनेत्री का फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील एसएमएस भेजने के आरोप में टीवी अभिनेता गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर फर्जी खाता बनाने और एक अभिनेत्री को अश्लील एसएमएस भेजने के आरोप में मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने एक टीवी अभिनेता को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार टीवी अभिनेता पर आरोप है कि उसने अभिनेत्री को परेशान किया और अश्लील एसएमएस भेजकर उसे बदनाम किया. बांगुर नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस ने एक तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद कथित आरोपी की गिरफ्तारी हुई. बांगुर नगर पुलिस के मुताबिक टेलीविजन इंडस्ट्री के 27 वर्षीय अभिनेता और निर्माता को मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री का फर्जी अकाउंट बनाया था और उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को असली संदेश भेजे. जिसके बाद अभिनेत्री को बदनाम करने के आरोप में पुलिस ने शिकायत के बाद धारा आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत अपराधिक मामला, साथ ही साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.