Breaking News

मेरठ में महिला ने लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

23 Feb, 2020 1137

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

एक महिला की सबसे बड़ी दौलत उसकी इज़्ज़त होती है. मेरठ में एक महिला का अश्लील वीडियो एक गांव में वायरल कर दिया गया। फिर वीडियो में दिख रही महिला को गांव की ही एक अन्य महिला का नाम दे दिया गया। फिर क्या था उक्त महिला का घर से निकलना दूभर हो गया। पीड़ित महिला परिवार वालों को समझाने में किसी तरह कामयाब हुई कि वीडियो में दिखने वाली महिला वो नहीं है। पीड़िता के समझाने पर परिजन तो मान गए लेकिन समाज में उसका मुंह दिखाना अब भी दूभर बना हुआ था। आखिरकार परिवार के साथ महिला थाने पहुंच गई और दो लोगों पर शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का कहना है कि गांव के ही दो लोग अश्लील वीडियो डालकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को दोनों आरोपियों के नाम बता दिए हैं साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला स्कूल में काम करती है। गांव के कुछ लोग उससे काफी दिनों से रंजिश रखते हैं। लिहाजा महिला से मिलती जुलती शक्ल की अन्य महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया। साथ ही जुबानी बात फैलाई गई कि पीड़िता का चरित्र खराब है। जब पूरे इलाके में महिला की बदनामी होने लगी तो आखिरकार पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वीडियो में दिख रही महिला पीड़िता नहीं है। बल्कि जान बूझकर उसे बदनाम किया जा रहा है। पुलिस ने सख्त धाराओं में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों की धड़ पकड़ की कोशिश की जा रही है।

अन्य खबरे