यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर गिरफ्तार
08 Mar, 2020
872
संवाददाता/in24न्यूज़.
येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर पर शिकंजा कसता जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय ने राणा कपूर को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ के लिए अपने दफ़्तर ले गया था. ईडी ने मुंबई स्थित राणा कपूर के घर पर छापा मारा था. इस दौरान यस बैंक से जुड़े दस्तावेज़ खंगाले गए. सूत्रों के मुताबिक ईडी ने शुरुआती जांच में ये पता लगाया है कि यस बैंक ने डीएचएफएल को क़रीब 3 हज़ार करोड़ का बैड लोन दिया था. राणा कपूर और डीएचऍफ़एल के बीच संबंध का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है. आरोप है कि कर्ज के बदले में कपूर की पत्नी के खातों में कथित तौर पर रिश्वत की रकम भेजी गई थी. एजेंसी अन्य कथित अनियमितताओं की भी जांच कर रही है.